:
Breaking News

दरभंगा नगर पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई, मौके पर कई मामलों का त्वरित समाधान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा। आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर त्वरित समाधान देने की दिशा में दरभंगा नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार जनसुनवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन नगर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने प्रत्येक मामले को ध्यानपूर्वक सुना और जिन शिकायतों का समाधान तत्काल संभव था, उनका मौके पर ही निष्पादन कराया गया।
वहीं, जिन मामलों में विधिक प्रक्रिया आवश्यक थी, उन्हें संबंधित थाना प्रभारी और पदाधिकारियों को भेजते हुए निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि आम लोगों की शिकायतों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर मामले में कानून के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नगर पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों से शालीन व्यवहार रखा जाए और शिकायतों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है, ताकि लोग बेझिझक अपनी समस्याएं साझा कर सकें।
गौरतलब है कि दरभंगा नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है, जिससे आम नागरिकों को अपनी बात रखने और न्याय पाने के लिए भटकना न पड़े।
जनसुनवाई में कई मामलों का समाधान होने से फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *