:
Breaking News

पूर्णिया पुलिस का बड़ा एक्शन: दो लूटकांड सुलझे, गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पूर्णिया: जिले में अपराध पर शिकंजा कसते हुए पूर्णिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दो अलग-अलग लूटकांडों का खुलासा करते हुए पुलिस ने शातिर अपराधियों को दबोच लिया है और लूटी गई संपत्ति को पूरी तरह बरामद कर लिया गया है।
प्रेस वार्ता में पूर्णिया एसपी स्वीटी सेहरावत ने बताया कि भवानीपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल और नकदी लूट की घटना में भागलपुर निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की गई है।
वहीं, बनमनखी थाना क्षेत्र में 22 दिसंबर को गुलाबबाग से मधेपुरा जा रहे जूट लदे ट्रैक्टर की लूट मामले में पुलिस ने तीन कुख्यात अपराधियों—मनीष कुमार (सहरसा), मंजेश कुमार और राजेश कुमार (मधेपुरा) को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया है।
इसके अलावा गश्ती के दौरान सहायक खजांची थाना क्षेत्र के भट्ठा बाजार से सोनू कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी के.हाट थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है।
एसपी ने कहा कि पकड़े गए सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस इनके नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *