Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
नेहरा थाना में ग्रामीण SP ने लंबित कांडों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण और त्वरित निष्पादन के दिए सख्त निर्देश
- Reporter 12
- 09 Jan, 2026
दरभंगा:नेहरा थाना में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक दरभंगा द्वारा 09 जनवरी 2026 को अनुसंधान बैठक आयोजित की गई जिसमें थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य थाना क्षेत्र में लंबित कांडों की समीक्षा करना और उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना था। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित किया कि कांडों की जांच गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से आवश्यक वारंट और कुर्की शीघ्र प्राप्त की जाए। बैठक में सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड दैनिकी और पंजी का अद्यतन रखने, मासिक निष्पादित मामलों को चिन्हित करने और थाने के कांडों का नियमित अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा थाना क्षेत्र में सघन गश्ती के साथ विशेष वाहन चेकिंग, बैंक और ATM चेकिंग, तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। डायल 112 से संबंधित मामलों में समय पर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा प्राथमिकता है और अपराधियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में दिए गए सभी दिशा-निर्देश और सुधारात्मक उपाय थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







