:
Breaking News

“बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 71 IPS अधिकारियों का तबादला”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना | AlamKiKhabar.com
बिहार सरकार ने प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नई पदस्थापन का आदेश जारी किया है। शुक्रवार को गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के कई जिलों को नए एसपी, एसएसपी और विशेष इकाइयों के प्रमुख मिले हैं।
इस फेरबदल में जिला पुलिस से लेकर आतंकवाद निरोधक दस्ता, रेलवे पुलिस, यातायात, साइबर अपराध और विशेष कार्य बल तक के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव किया गया है।
जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान
तबादले के तहत कई अहम जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है—
विनय तिवारी को गोपालगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
हृदयकांत को आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) का एसपी नियुक्त किया गया है।
सुशील कुमार को गया जी का वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है।
प्रमोद कुमार यादव को भागलपुर का एसएसपी बनाया गया है।
विनीत कुमार को सारण (छपरा) का एसएसपी नियुक्त किया गया है।
सागर कुमार को पटना ट्रैफिक एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूरन कुमार झा को सिवान का एसपी बनाया गया है।
नवजोत सिमी को अरवल की एसपी नियुक्त किया गया है।
रामानंद कौशल को बगहा का एसपी बनाया गया है।
अवधेश दीक्षित को लखीसराय का एसपी बनाया गया है।
शुभांक मिश्रा को शिवहर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
मुख्यालय और विशेष इकाइयों में भी बड़े बदलाव
सिर्फ जिलों में ही नहीं, बल्कि राज्य पुलिस मुख्यालय और विशेष इकाइयों में भी अहम फेरबदल हुआ है—
प्रीता वर्मा (IPS 1991) को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का महानिदेशक-सह-प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
कुंदन कृष्णन (IPS 1994) को पुलिस महानिदेशक (अभियान), विशेष कार्य बल की जिम्मेदारी दी गई है।
आर. मलर विली (IPS 1995) को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
डॉ. अमित कुमार जैन (IPS 1996) को मद्यनिषेध विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
सुनील कुमार (IPS 1996) को अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बनाया गया है।
प्रोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी
इस सूची में कई ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें प्रोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई पुलिस अधीक्षकों को पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) और पुलिस महानिरीक्षक (IG) पद पर पदोन्नत किया गया है, जिससे पुलिस प्रशासन में अनुभव और नेतृत्व दोनों का संतुलन साधा गया है।
कानून-व्यवस्था पर सरकार का फोकस
सूत्रों के अनुसार यह तबादला आगामी चुनौतियों, अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम और आतंरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सरकार का उद्देश्य जिलों में तेज, निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना है।
राज्यपाल के आदेश से जारी अधिसूचना
यह पूरी अधिसूचना बिहार के राज्यपाल के आदेश से गृह विभाग द्वारा जारी की गई है, जिस पर उप सचिव एम. एस. रिज़वानी के हस्ताक्षर हैं। आदेश 09 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *