:
Breaking News

"दरभंगा में उद्योगों को गति देने डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र का लिया जायजा"

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा, 09 जनवरी 2025 | AlamKiKhabar.com
दरभंगा जिले में उद्योगों के विकास और उद्यमियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने जिले के बियाडा औद्योगिक क्षेत्र, दोनार का भ्रमण किया और उद्यमियों के साथ सीधा संवाद किया।
जिला पदाधिकारी ने क्षेत्र की कुल पांच प्रमुख औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इनमें कुरकुरे और नमकीन बनाने वाली अम्बे फ़ूड प्रोडक्ट्स, बायोडिग्रेडेबल पेपर प्लेट बनाने वाली इकाई, ग्रीनको पल्प प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ई-रिक्शा बनाने वाली गोपाल ऑटो मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, और केक-बिस्कुट निर्माण की आनंद बेकर्स शामिल थीं।
उद्यमियों ने जिला पदाधिकारी को औद्योगिक क्षेत्र में जल-जमाव की समस्या, सड़क के संकीर्ण मार्ग और वैकल्पिक मार्ग की आवश्यकता से अवगत कराया। इसके समाधान हेतु उप-महाप्रबंधक बियाडा को नाला निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का निर्देश दिया गया।
बिजली आपूर्ति और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बिजली ट्रिपिंग की समस्या और औद्योगिक क्षेत्र में ऊँचे विद्युत तारों की व्यवस्था के लिए कार्यपालक अभियंता, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन को निर्देश दिए गए। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक को स्थिति की जानकारी देने का आश्वासन भी दिया गया।
बैठक में उद्योगपति, बैंक अधिकारी, उप-महाप्रबंधक बियाडा अंकुर सिन्हा, जिला उद्योग महाप्रबंधक सुरुचि कुमारी, प्रबंधक बियाडा ब्रजेश चंद्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इस निरीक्षण का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान और औद्योगिक गतिविधियों में सुधार सुनिश्चित करना बताया गया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *