:
Breaking News

ग्रामीण एसपी दरभंगा का वाजितपुर थाना में औचक निरीक्षण, लंबित कांडों और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा | AlamKiKhabar.com
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा शुक्रवार को वाजितपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में ग्रामीण एसपी ने थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों और पंजियों की गहन जांच की। इसमें आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, सीडी पार्ट–01, 02 एवं 03, दागी पंजी, मालखाना पंजी, ओडी पंजी, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, समन-वारंट, इश्तिहार, कुर्की, गुंडा पंजी तथा स्टेशन डायरी समेत अन्य अभिलेख शामिल रहे।
ग्रामीण एसपी ने हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन आपराधिक घटनाओं एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, नियमित वाहन चेकिंग, प्रभावी रात्रि गश्ती तथा बैंक व एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।
थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने एवं वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं, अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप जांच, वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलन करने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से मामले की प्रगति की जानकारी भी ली गई। ग्रामीण एसपी ने थाना क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी निगरानी रखने तथा शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया।
निरीक्षण को लेकर थाना स्तर पर पुलिसकर्मियों में सतर्कता देखी गई।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *