:
Breaking News

थाने से 300 मीटर दूर 50 लाख की लूट, स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली — जमुई में अपराधियों का तांडव

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार के जमुई जिले से इस वक्त एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है।
जमुई–मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित आंजन नदी पुल के पास शुक्रवार देर रात 7 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने थोक स्वर्ण व्यवसायी से करीब 50 लाख रुपये के सोना-चांदी की लूट कर ली। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।
घायल की पहचान पुरानी बाजार निवासी विक्रम उर्फ विक्की सोनी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विक्रम रोज की तरह बाइक से जमुई रेलवे स्टेशन की ओर सोना-चांदी की खरीदारी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह आंजन नदी पुल के पास पहुंचा, दो बाइक पर सवार छह हथियारबंद अपराधियों और एक ऑटो से पहुंचे बदमाश ने उसे चारों ओर से घेर लिया।
बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर विक्रम को हथियार के वट से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसके बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी विश्वजीत दयाल, थानाध्यक्ष शेखर सौरभ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एसपी ने खुद पहुंचकर उसका हालचाल जाना और घटना की जानकारी ली।
एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस वारदात ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *