:
Breaking News

दरभंगा वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ की बैठक

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा: शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले में कार्यरत प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को पुलिसिंग से जुड़े व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी देना रहा।
बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु अधिकारियों को पुलिस के मूल कर्तव्यों, कानून व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं निवारण के साथ-साथ आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रत्येक नागरिक के जान-माल की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सभी प्रशिक्षु अवर निरीक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्पक्षता, संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ करें, ताकि पुलिस-जन संबंध और अधिक मजबूत हो सके। साथ ही मैदानी पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और जिम्मेदार कार्यशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में प्रशिक्षु अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण की रणनीतियों से भी अवगत कराया गया। अंत में वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *