:
Breaking News

सहरसा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सहरसा जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बलवाहाट थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि स्कॉर्पियो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
मृत युवक की पहचान कनरिया थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय भीखन सादा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, भीखन परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और बाहर राज्य में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, भीखन शनिवार को महिषी थाना क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल गया हुआ था। वहां से वह सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रंगिनियां गांव में एक रिश्तेदार से मिलने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान मदनपुर गांव के पास यह हादसा हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बलवाहाट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *