:
Breaking News

मुजफ्फरपुर में घने कोहरे के बीच सड़क हादसा, ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में चालक घायल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मुजफ्फरपुर जिले में घने कोहरे के बीच शनिवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। देवरिया–पारू स्टेट हाईवे के बिशनपुर सरैया चौक के पास दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए, जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कारण ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ट्रक की केबिन में फंस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पारू की ओर से एक ट्रक आ रही थी और दूसरी ओर देवरिया से पारू की ओर ट्रक जा रही थी। घने कोहरे के कारण दोनों ट्रक आमने-सामने टकरा गए। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही देवरिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को ट्रक से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
देवरिया थाना प्रभारी मनोज कुमार साह ने बताया कि दुर्घटना घने कोहरे के कारण हुई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और दृश्यता में कमी के मुद्दे को उजागर किया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और कोहरे के समय धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *