:
Breaking News

पटना के बाढ़ इलाके में पुलिस-मुठभेड़, कुख्यात अपराधी घायल गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना के बाढ़ इलाके में पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बड़ी कार्रवाई की, जिसमें कुख्यात अपराधी प्रहलाद कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और उसे पैर में गोली लगी। घायल अपराधी को तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, प्रहलाद कुमार अथमलगोला थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ बाढ़ थाना में दो और अथमलगोला थाना में एक गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। इसके अलावा उस पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह पहले अवैध हथियारों की तस्करी में भी शामिल रहा है।
बाढ़ थाना के एएसआई अमित कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान प्रहलाद कुमार ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और उसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ के बाद उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *