:
Breaking News

लालू परिवार राबड़ी आवास छोड़ने की तैयारी में, कौटिल्य नगर में नया ठिकाना तैयार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार की राजनीतिक सरगर्मी अब लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार पर दबाव बढ़ा है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अब राबड़ी आवास खाली करने की जिम्मेदारी निभानी है। लगभग दो महीने पहले भवन विभाग ने लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस थमाया था।
सूत्रों के अनुसार, खरमास के बाद लालू परिवार राबड़ी आवास छोड़ कर कौटिल्य नगर स्थित नए आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। इस संकेत को रविवार सुबह लालू यादव की गतिविधियों से भी देखा गया। दिल्ली से लौटने के बाद लालू यादव सक्रीय मोड में दिखाई दिए। वे सुबह-सुबह राबड़ी आवास से अपने काफिले के साथ निकले और कौटिल्य नगर और महुआबाग में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया।
बताया जा रहा है कि विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष के लिए अब 39 हार्डिंग रोड आवंटित कर दिया गया है। ऐसे में राबड़ी आवास खाली करना अनिवार्य हो गया है। शुरुआती चर्चाओं के अनुसार, लालू परिवार महुआबाग स्थित निजी आवास में शिफ्ट होगा, लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक परिवार कौटिल्य नगर के नए आलीशान मकान में रह सकता है।
कौटिल्य नगर में यह आवास लगभग तैयार है, फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है। यह मकान आधुनिक सुविधाओं से लैस है और सुरक्षा के लिहाज से भी उपयुक्त माना जाता है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि लालू परिवार यहां शिफ्ट होता है तो धीरे-धीरे यह इलाका राजद का नया राजनीतिक केंद्र बन सकता है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *