:
Breaking News

तेज रफ्तार ट्रेनों से बढ़ते हादसों पर रेलवे सख्त, छोटे स्टेशनों पर अनिवार्य होगी चेतावनी घोषणा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नई दिल्ली: यात्रियों की जान की सुरक्षा को लेकर रेलवे बोर्ड ने देशभर के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब उन छोटे और मध्यम रेलवे स्टेशनों पर, जहां कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें बिना रुके गुजरती हैं, स्वचालित चेतावनी घोषणाएं अनिवार्य रूप से की जाएंगी।
रेलवे बोर्ड का कहना है कि रन-थ्रू ट्रेनों की तेज गति के कारण अक्सर यात्रियों के साथ हादसे हो जाते हैं। खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में लोग अनजाने में रेलवे ट्रैक पार कर लेते हैं या प्लेटफॉर्म के बिल्कुल किनारे खड़े हो जाते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसी खतरे को कम करने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है।
एक जैसा होगा पूरे देश में चेतावनी संदेश
रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिया है कि चेतावनी घोषणा का एक समान प्रारूप पूरे देश में लागू किया जाएगा। यह घोषणा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पहले से रिकॉर्ड की गई होगी और समय-समय पर ऑडियो क्लिप के रूप में प्रसारित की जाएगी। इसमें यात्रियों से स्पष्ट अपील होगी कि वे ट्रैक पार न करें, प्लेटफॉर्म के किनारे खड़े न हों और एक प्लेटफॉर्म से दूसरे तक जाने के लिए केवल फुट ओवर ब्रिज या अंडरपास का ही उपयोग करें।
जोनल रेलवे तय करेंगे स्टेशन
नए आदेश के तहत जोनल रेलवे को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे स्टेशनों की पहचान करें, जहां यह व्यवस्था तुरंत लागू की जानी चाहिए। साथ ही, सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन विभाग से तकनीकी सहयोग लेकर सिस्टम को जल्द सक्रिय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से यात्रियों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और लापरवाही के कारण होने वाले हादसों में उल्लेखनीय कमी आएगी। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले समय में यह चेतावनी व्यवस्था यात्रियों के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकती है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *