:
Breaking News

वैशाली में किराना गोदाम को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद आगजनी की साजिश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

वैशाली: जिले के महनार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब छोटी चौक सिनेमा रोड स्थित एक किराना दुकान के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि गोदाम में रखा करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
जानकारी के मुताबिक यह गोदाम स्थानीय निवासी राजू चौधरी का है। खास बात यह है कि आग लगने से ठीक एक दिन पहले ही गोदाम में नया किराना स्टॉक भरा गया था, जो पूरी तरह राख में तब्दील हो गया। देर रात गोदाम से उठती लपटें और घना धुआं देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।
आग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां बुलानी पड़ीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग आसपास की दुकानों और रिहायशी मकानों तक न फैले, इसके लिए अतिरिक्त सावधानी बरती गई।
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे ने इस आगजनी की सच्चाई उजागर कर दी है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि रात करीब 1:15 बजे एक अज्ञात युवक गोदाम के पास पहुंचता है, माचिस जलाकर अंदर फेंकता है और तुरंत मौके से फरार हो जाता है। इसके कुछ ही पलों में गोदाम में आग भड़क उठती है।
सीसीटीवी सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि आग लगने की यह घटना हादसा नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित साजिश है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *