:
Breaking News

बांका में शराबबंदी पर सख्ती: नशे में पकड़े गए तीन शिक्षा सेवक नौकरी से बाहर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बांका: बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून का उल्लंघन करना तीन शिक्षा सेवकों को भारी पड़ गया। बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में नशे की हालत में पकड़े गए तीन शिक्षा सेवकों को विभाग ने सेवा से मुक्त कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
मामला अमरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 13 दिसंबर 2025 को उत्पाद विभाग की टीम ने भरको चौक के पास छापेमारी के दौरान तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध देशी शराब भी बरामद हुई थी। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी शिक्षा सेवक हैं।
गिरफ्तार किए गए शिक्षा सेवकों में अमोद कुमार रजक (मध्य विद्यालय लौगाय), प्रकाश रजक (प्रोन्नत मध्य विद्यालय विश्वासपुर) और प्रिंस कुमार रजक (प्राथमिक विद्यालय लौगाय, एससी) शामिल हैं। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद शिक्षा विभाग ने तीनों से स्पष्टीकरण मांगा था।
हालांकि, दिए गए जवाबों से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) संतुष्ट नहीं हुए। विभाग ने साफ कहा कि शराबबंदी वाले राज्य में शिक्षा से जुड़े कर्मियों का इस तरह का आचरण कदापि स्वीकार्य नहीं है। इसी आधार पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार यादव ने 9 जनवरी 2026 को आदेश जारी कर तीनों शिक्षा सेवकों को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया।
साथ ही संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और चयन समिति को निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। यह कार्रवाई जिले के अन्य शिक्षा कर्मियों के लिए एक कड़ा संदेश और चेतावनी मानी जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *