:
Breaking News

17 जनवरी से कटिहार रेल मंडल को ऐतिहासिक सौगात, स्लीपर सुविधा के साथ दौड़ेंगी वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

कटिहार।भारतीय रेल यात्रियों की सुविधाओं को एक नई ऊंचाई देने जा रही है। आगामी 17 जनवरी को कटिहार रेल मंडल को ऐसा तोहफा मिलने वाला है, जो अब तक यहां के यात्रियों ने केवल बड़े शहरों में ही देखा था। पहली बार कटिहार मंडल में स्लीपर कोच से युक्त वंदे भारत ट्रेन के साथ-साथ अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा शुरू होने जा रही है।
उत्तर पूर्वी रेलवे के अंतर्गत कटिहार मंडल को कुल सात नई ट्रेनों का लाभ मिलेगा। इनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस, एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और दो आधुनिक मेल एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इस पहल को रेल सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
कटिहार रेल मंडल के निरीक्षण के दौरान रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने इस परिवर्तन की आधिकारिक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री की विशेष पहल का परिणाम है, जिसका उद्देश्य छोटे और मध्यम रेल मंडलों को भी आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा और सेवा गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।
वंदे भारत ट्रेन में स्लीपर कोच की शुरुआत से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को तेज रफ्तार के साथ आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस और नई मेल ट्रेनों में भी सुरक्षा, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं पर खास ध्यान दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस फैसले से कटिहार रेल मंडल की पहचान और क्षमता दोनों को मजबूती मिलेगी। बेहतर रेल संपर्क से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
17 जनवरी को शुरू होने जा रही यह सुविधा कटिहार और आसपास के इलाकों के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रही है, जिसे रेल यात्रियों लंबे समय तक याद रखेंगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *