:
Breaking News

मोतिहारी में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोतिहारी।बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में मोतिहारी जिले में निगरानी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, छौड़ादानो अंचल अंतर्गत भेलवा पंचायत में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार पर जमीन से जुड़े कार्यों के बदले अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने निगरानी विभाग को बताया था कि दाखिल-खारिज और परिमार्जन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए उससे रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पूरे मामले की गोपनीय जांच कराई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर धावा दल का गठन किया गया। सोमवार की सुबह निगरानी टीम मोतिहारी पहुंची और योजना के तहत जमीन मालिक को कर्मचारी से मिलने भेजा गया।
जैसे ही आरोपी राजस्व कर्मचारी ने पांच हजार रुपये की रिश्वत ली, निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगेहाथ दबोच लिया। इसके बाद मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
पूछताछ के बाद आरोपी कर्मचारी को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ लेकर चली गई, जहां उसे विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। इधर, इस कार्रवाई के बाद जिले के सरकारी दफ्तरों में खलबली मची हुई है और कर्मचारी सतर्क नजर आ रहे हैं।
निगरानी विभाग ने साफ संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषी पाए जाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *