:
Breaking News

16 जनवरी से ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलेंगे सीएम नीतीश, उससे पहले 13 जनवरी को होगी अहम कैबिनेट बैठक

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राज्यव्यापी दौरे की तैयारी में हैं। आगामी 16 जनवरी से मुख्यमंत्री ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण यात्रा से पहले सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं और इसी क्रम में 13 जनवरी (मंगलवार) को मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली यह कैबिनेट बैठक मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी। कैबिनेट विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री और सभी संबंधित विभागों के मंत्री शामिल रहेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले 16 दिसंबर को आयोजित कैबिनेट बैठक में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय–3’ को मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिली थी। इस योजना के जरिए बिहार के समग्र विकास का रोडमैप तय किया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से सात निश्चय योजना–3 की घोषणा कर राज्य की जनता के सामने सरकार की प्राथमिकताएं रख चुके हैं। इस योजना के तहत दोगुना रोजगार, किसानों की आय में वृद्धि, उद्योग और कृषि को बढ़ावा, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से विकसित बिहार का लक्ष्य तय किया गया है।
राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान मुख्यमंत्री इन योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा के साथ आम जनता से सीधा संवाद भी स्थापित करेंगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *