:
Breaking News

लखीसराय की बेटी अमीषा पटेल ने बिहार का नाम किया रोशन, वर्ल्ड स्कूल ट्रायल और खेलो इंडिया के लिए चयन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय। लखीसराय जिले की प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी अमीषा पटेल ने एक बार फिर बिहार का मान बढ़ाया है। अंडर–38 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने टॉप–8 खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाई और वर्ल्ड स्कूल सेलेक्शन ट्रायल तथा खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए चयनित भी हुई हैं।
69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 6 से 11 जनवरी तक पंजाब के लुधियाना में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए अमीषा ने अपने पहले मुकाबले में मेघालय, दूसरे में महाराष्ट्र और तीसरे में गोवा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में उन्हें चंडीगढ़ की खिलाड़ी से कड़ा मुकाबला करने के बाद हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद प्रशंसनीय रहा।
ड्रीम ऑफ माइंड ताइक्वांडो अकादमी के कोच बदल गुप्ता ने बताया कि अमीषा लगातार पिछले 7 वर्षों से प्रशिक्षण ले रही हैं और हर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लखीसराय और बिहार का नाम गर्व से रोशन कर रही हैं।
अमीषा के पिता अशोक पटेल ने कहा, “मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। अगली बार वह और मेहनत करेंगी और बिहार के लिए पदक जीतकर लौटेंगी।”
अमीषा पटेल का सपना है कि वह देश के लिए पदक जीतें और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का राष्ट्रगान गूंजे। उनकी इस उपलब्धि से लखीसराय जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *