:
Breaking News

लखीसराय में जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय, 12 जनवरी 2026: आज जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण से जुड़े सांख्यिकी पदाधिकारियों और कर्मियों के क्षमता वर्धन हेतु एकदिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1969, जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन (संशोधन) अधिनियम, 2023, साथ ही बिहार राज्य में लागू संशोधन नियमावली 2025 और द्वितीय संशोधन नियमावली 2025 के महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया।
जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि जन्म और मृत्यु का शत-प्रतिशत पंजीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह न केवल नागरिकों के वैधानिक अधिकारों से जुड़ा है, बल्कि सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और नीति निर्धारण के लिए आधारभूत आंकड़े भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि पंजीकरण में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रविष्टियां ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जाएँ।
प्रशिक्षण सत्र में विशेष रूप से स्वास्थ्य संस्थानों, नगर निकायों और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत रजिस्ट्रार और सहायक रजिस्ट्रारों की भूमिका, दायित्व, रिपोर्टिंग प्रणाली, त्रुटि सुधार प्रक्रिया और डिजिटल पंजीकरण प्रणाली पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, स्थापना उप समाहर्ता श्री शशि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राम विनोद प्रसाद यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती वंदना पाण्डेय सहित अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी ने सभी को निर्देश दिया कि जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण कार्य में तत्परता और जिम्मेदारी दिखाई जाए, ताकि जिले में डिजिटल और सटीक आंकड़ों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुँच सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *