:
Breaking News

आधुनिक भारत के निर्माता एवं विश्व शांति के अग्रदूत के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम सदैव इतिहास में अमर रहेगा: अमरेंद्र कुमार सिंह

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद नूर आलम

बेगूसराय:प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61 वी पुण्यतिथि शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति सुखदेव सभागार ,सर्वोदय नगर ,बेगूसराय में मनाई गई* ।जिसकी अध्यक्षता संपूर्ण क्रांति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता एवं विश्व शांति के अग्रदूत के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम सदैव इतिहास में अमर रहेगा।
इस अवसर पर जेपी सेनानी जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि वे 8 बार जेल गए, 1942 ईस्वी में भारत छोड़ो आंदोलन के लिए 3 वर्षों के लिए जेल जाना पड़ा उन्होंने डिस्कवरी ऑफ इंडिया, मेरी कहानी पुस्तके लिखी वे गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संस्थापकों में एक थे। ऐसे महापुरुषों को मेरा शत-शत नमन।इस अवसर पर  केदारनाथ चौधरी समाजसेवी ने कहा कि कहा की 1916  में पंडित जवाहरलाल नेहरु की भेंट गांधी जी से हुई तब से वह बार-बार राष्ट्रीय आंदोलनों में उनका हाथ बांटते रहें और उनके साथ कई आंदोलन में हिस्सा लिया। इन को भारत रत्न से भी सम्मान किया गया था। ऐसे महापुरुष को मेरा सत सत नमन।इस अवसर पर समाजसेवी शिक्षक कामेश्वर राय  ने कहा कि प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म उत्तर प्रदेश इलाहाबाद में हुआ। उनके पिता मोतीलाल नेहरू कश्मीरी पंडित थे। ऐसे महापुरुष को मेरा शत शत नमन।  महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था। उनके जन्मदिन को हम लोग बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। महान पुरुष को स्मृति दिवस पर मेरा शत-शत नमन।
इस अवसर पर आलोक कुमार इंजीनियर , पवन शर्मा रोटी बैंक सहयोग समिति,मुरारी जी,बच्चा तेजस, अनन्या कुमारी,नाथो साह,ने उनको शत-शत नमन किया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *