:
Breaking News

पटना के अगमकुआं में सड़क विवाद से भड़की हिंसा, पत्रकार समेत परिवार पर दबंगों का हमला

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: राजधानी पटना के अगमकुआं इलाके में सड़क विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक गोदाम के पास पिकअप वाहन सड़क पर खड़ा कर माल लोड किया जा रहा था, जिससे सड़क पर लंबी कतार लग गई। इस दौरान राहगीर परिवार ने वाहन हटाने का अनुरोध किया। आरोप है कि गोदाम मालिक सीटू शाह और उसके साथ करीब 10 लोगों ने पहले गाली-गलौज, फिर धक्का-मुक्की और अंततः मारपीट शुरू कर दी।
घटना के दौरान परिवार के एक सदस्य और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। शाम तक मामले ने और तूल पकड़ा, जब आरोपियों ने पीड़ित के घर पहुंचकर मारपीट की और मोहल्ले के लोगों को धमकी दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों की यह दबंगई नई नहीं है, वे पहले भी इलाके में विवाद और उत्पीड़न के लिए जाने जाते रहे हैं।
पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोगों ने अगमकुआं थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति पेशे से पत्रकार हैं और घटना के समय अपने परिवार के साथ डॉक्टर से लौट रहे थे। इस घटना ने राजधानी में आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *