:
Breaking News

दरभंगा नगर पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई: 8 आवेदकों की शिकायतों पर मौके पर समाधान, शेष पर कार्रवाई के निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा।आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में दिनांक 13 जनवरी 2026 को आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
इस अवसर पर कोतवाली थाना, भालपट्टी थाना, सदर थाना, विशनपुर थाना, जाले थाना, मोरो थाना एवं सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से कुल 08 आवेदकों ने अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदनों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित पक्षों से जानकारी ली और कई मामलों में मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया।
वहीं कुछ मामलों में जहां विस्तृत जांच अथवा विधिसम्मत प्रक्रिया की आवश्यकता पाई गई, वहां संबंधित थानाध्यक्षों को शीघ्र एवं वैधानिक कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई के दौरान कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे संवाद के माध्यम से सुनकर समयबद्ध समाधान करना है, ताकि आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए नियमित जनसुनवाई का लाभ उठाएं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *