:
Breaking News

बिहटा में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में फंदे से लटका मिला शव

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना (बिहटा)।पटना जिले के बिहटा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर मोहल्ले में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ किराए के मकान में रह रही 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सृष्टि कुमारी के रूप में की गई है।
परिजनों के अनुसार, सृष्टि अपनी मां और छोटे भाई-बहनों के साथ उक्त मकान में रह रही थी। जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो मां ने दरवाजा खोला, जहां सृष्टि को फंदे से लटका देख वे बदहवास हो गईं। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी गई। डायल 112 की टीम के साथ स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की। बाद में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य संकलन का कार्य शुरू किया।
बताया गया है कि मृतका का परिवार मूल रूप से भोजपुर जिले का निवासी है और करीब डेढ़ महीने पहले ही बिहटा में आकर किराए के मकान में रहने लगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।
घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पड़ोसियों का कहना है कि घर से रोने-बिलखने की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे थे। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *