:
Breaking News

दिल्ली में रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में आग, समय रहते टली बड़ी अनहोनी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नई दिल्ली।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आवास लुटियंस दिल्ली के मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर स्थित है। आग सुबह करीब 8 बजे एक कमरे में लगी, जहां रखा हुआ बिस्तर जलने लगा।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। शुरुआती कॉल में कोठी नंबर को लेकर भ्रम की स्थिति रही, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि आग कोठी नंबर 21 में लगी थी। दमकल की तीन गाड़ियों ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि कमरे में रखा सामान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रारंभिक जांच में आग का स्रोत बेड को बताया जा रहा है, लेकिन आग लगने की असली वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण की संभावना को ध्यान में रखते हुए दमकल विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है।
समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़े हादसे की आशंका टल गई। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल में जुटी हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *