:
Breaking News

बिहार सरकार की नई पहल: महिलाओं को मिलेगी 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद, रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना।
बिहार सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए एक और महत्वाकांक्षी कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब पहले चरण में मिली शुरुआती सहायता राशि के बाद सफल महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।
योजना का उद्देश्य उन महिलाओं को प्रोत्साहित करना है, जिन्होंने छोटी शुरुआत कर अपने व्यवसाय को विकसित किया है। पहले चरण में सरकार ने 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे थे। इसके अलावा लगभग 19 लाख और आवेदन ऐसे हैं जिन पर राशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है। अब योजना का ध्यान उन महिलाओं पर है, जिन्होंने इस प्रारंभिक राशि से अपने व्यवसाय में सफलता हासिल की है।
बड़ी सहायता राशि के लिए SOP तैयार
दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के लिए राज्य सरकार मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर रही है। इसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि सहायता राशि किन शर्तों पर दी जाएगी, लाभार्थियों का चयन कैसे होगा, उनके व्यवसाय का मूल्यांकन कैसे किया जाएगा और राशि को सीधे एक साथ दी जाएगी या चरणबद्ध तरीके से। SOP को राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ही लागू किया जाएगा।
ट्रेनिंग और व्यवसायिक मार्गदर्शन
इस योजना का मकसद सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं है, बल्कि महिलाओं के व्यवसाय को मजबूत बनाना भी है। इसलिए 2 लाख रुपये की सहायता देने से पहले चयनित महिलाओं को व्यवसाय से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें बाजार की समझ, व्यवसाय संचालन की तकनीक और अन्य जरूरी कौशल शामिल होंगे।
आवेदन और मूल्यांकन प्रक्रिया
दूसरे चरण में सहायता राशि का वितरण पहले चरण के चयनित लाभार्थियों पर आधारित होगा। जिन महिलाओं को 10 हजार रुपये मिल चुके हैं, उनके काम के प्रदर्शन और व्यवसाय की सफलता के आधार पर उन्हें अगले चरण के लिए चुना जाएगा। आवेदन और मूल्यांकन प्रक्रिया जीविका के स्वयं सहायता समूहों, प्रखंड कार्यालयों और संबंधित विभागों के माध्यम से की जाएगी।
सफलतापूर्वक मूल्यांकन पूरी होने के बाद पात्र महिलाओं के खाते में 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद भेजी जाएगी। इससे न केवल उनके व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महिलाओं की आय स्थायी होगी और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *