:
Breaking News

“यह मेरा फंड है, जैसे चाहूँ वैसे खर्च करूँ” — सांसद संभावित चौधरी के बयान से समस्तीपुर में सियासी हलचल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर।समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद निधि को लेकर उठे सवालों के बीच अब सांसद शांभवी चौधरी की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। निधि खर्च न होने को लेकर विपक्ष और आम लोगों के सवालों पर सांसद ने दो टूक शब्दों में कहा है कि “यह मेरा फंड है, विपक्ष को इससे क्या लेना-देना? इसे कैसे और कब खर्च करना है, यह मेरा अधिकार है।”
सांसद की इस प्रतिक्रिया के बाद यह मुद्दा और ज्यादा गरमा गया है। पहले से ही क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार को लेकर असंतोष दिख रहा था, अब सांसद के बयान ने राजनीतिक और सामाजिक बहस को और तेज कर दिया है।

सांसद ने बताया वजह

सांसद शांभवी चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें पहले वर्ष जो सांसद निधि मिली, वह क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से काफी कम थी। ऐसे में उस राशि से कोई बड़ा और प्रभावी विकास कार्य संभव नहीं था, इसलिए फंड खर्च नहीं किया गया।उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे वर्ष में बिहार विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई, जिससे विकास योजनाओं पर काम आगे नहीं बढ़ सका।

जनता में मिली-जुली प्रतिक्रिया

सांसद के इस बयान के बाद क्षेत्र में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग सांसद के तर्क को सही ठहरा रहे हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में लोग इसे जिम्मेदारी से बचने वाला बयान बता रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चाहे राशि कम हो या ज्यादा, सांसद निधि का उपयोग छोटे-छोटे लेकिन जरूरी कार्यों जैसे सोलर लाइट, पेयजल, स्कूल मरम्मत या सड़क जैसी योजनाओं में किया जा सकता था।

विपक्ष को मिला नया मुद्दा

सांसद के बयान के बाद विपक्ष को भी बड़ा हथियार मिल गया है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि सांसद निधि “निजी फंड” नहीं, बल्कि जनता के विकास के लिए दी गई जिम्मेदारी है। उनका आरोप है कि जनता के सवालों को इस तरह खारिज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

सोशल मीडिया पर बयान वायरल

सांसद का “यह मेरा फंड है” वाला बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स (ट्विटर) पर लोग इस बयान पर तीखी टिप्पणियां कर रहे हैं। कुछ लोग इसे आत्मविश्वास बता रहे हैं, तो कुछ इसे जनता की भावनाओं की अनदेखी करार दे रहे हैं।

अब सबकी नजर आगे के कदम पर

फिलहाल सवाल यही है कि आने वाले समय में सांसद निधि से विकास कार्य कब और कैसे शुरू होंगे। सांसद की प्रतिक्रिया के बाद जनता अब सिर्फ बयान नहीं, बल्कि धरातल पर काम देखना चाहती है।
समस्तीपुर के लिए यह मुद्दा अब सिर्फ राजनीतिक बहस नहीं, बल्कि विकास और जवाबदेही से जुड़ा ज्वलंत सवाल बन चुका है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *