:
Breaking News

जाले थाना में लंबित मामलों की समीक्षा, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा।नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक 14 जनवरी 2026 को जाले थाना में एक महत्वपूर्ण अनुसंधान समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ-साथ थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के दौरान थाना में दर्ज सभी लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई। नगर पुलिस अधीक्षक ने मामलों के शीघ्र और प्रभावी निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय से वारंट और कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाई जाए।
उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक कांड की कांड-दैनिकी और केस डायरी को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा माह के भीतर निष्पादित किए जाने वाले मामलों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक में थाना के प्रतिवेदित कांडों, पंजी संधारण और रिकॉर्ड प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी अभिलेखों को अद्यतन और व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी स्तर पर विधिक प्रक्रिया में बाधा न आए।
इसके अलावा, थाना क्षेत्र में सघन गश्ती व्यवस्था बनाए रखने, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और डायल-112 को सक्रिय व भ्रमणशील रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और प्रभावी पुलिसिंग से न केवल अपराध नियंत्रण मजबूत होगा, बल्कि आम जनता का पुलिस पर भरोसा भी और अधिक बढ़ेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *