:
Breaking News

प्रेम विवाह की रंजिश में दामाद की हत्या, ससुर और मामा गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मुजफ्फरपुर।सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा गांव में हुए सनसनीखेज आयुष हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम विवाह से नाराज़ ससुराल पक्ष ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतक के ससुर और पत्नी के मामा को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में बनघरा वार्ड संख्या-02 निवासी प्रेम कुमार (मृतक का ससुर) और मीनापुर थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार उर्फ हंसलाल (पत्नी का मामा) शामिल हैं। दोनों की गिरफ्तारी 12 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

सुपारी किलर से शुरू हुई साजिश, खुद बने हत्यारे

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-01 आलय वत्स ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे लंबे समय से आयुष की हत्या की योजना बना रहे थे। पहले उन्होंने एक सुपारी किलर से संपर्क किया, लेकिन जब हत्या में देरी होने लगी तो दोनों ने खुद ही वारदात को अंजाम देने का फैसला कर लिया।
आरोपियों ने करीब 30 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी और 11 जनवरी की रात आयुष के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। वारदात के वक्त मृतक की पत्नी और बच्चा भी मौके पर मौजूद थे।

घटनास्थल से मिले अहम सबूत

घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। मृतक की पत्नी के बयान पर सिवाईपट्टी थाना में कांड संख्या 10/26 दर्ज किया गया है।

प्रेम विवाह बना हत्या की वजह

जांच में सामने आया है कि आयुष कुमार ने करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था, जिससे ससुराल पक्ष नाराज चल रहा था। इसे लेकर पहले भी थाने में मामला दर्ज कराया गया था। इसी रंजिश ने आखिरकार एक परिवार को उजाड़ दिया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *