:
Breaking News

पूर्वी चंपारण की मुखिया तान्या प्रवीण को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्रखंड अंतर्गत सिसवा पूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण को उनके उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए लाल किला, नई दिल्ली में 2026 के गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने का विशेष आमंत्रण मिला है। यह आमंत्रण बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के अधीन बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्थान (बीएसपीआरआइ) के परियोजना निदेशक नवीन कुमार सिंह द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से भेजा गया।
आज जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री सौरभ जोरवाल ने अपने कार्यालय कक्ष में मुखिया तान्या प्रवीण को आमंत्रण पत्र सौंपते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि तान्या प्रवीण के नेतृत्व और प्रयास से उनकी पंचायत में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं, और यह आमंत्रण उनके अथक परिश्रम और समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
मुखिया तान्या प्रवीण ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और उनके पंचायतवासियों को और अधिक जिम्मेदारी का एहसास कराता है। उन्होंने अपने टीम और ग्रामीणों का धन्यवाद किया और कहा कि वह भविष्य में भी पंचायत के विकास और ग्रामीण कल्याण के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगी।
यह कदम न केवल तान्या प्रवीण के व्यक्तिगत सम्मान का विषय है, बल्कि बिहार के ग्रामीण नेतृत्व और पंचायती राज संस्थाओं के महत्व को भी उजागर करता है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *