:
Breaking News

कर्पूरी ठाकुर जयंती 2026 की तैयारियां तेज, उप विकास आयुक्त ने कर्पूरी ग्राम का किया सघन निरीक्षण

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर: 24 जनवरी 2026 को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के भव्य आयोजन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इस अवसर पर प्रशासन ने सभी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज उप विकास आयुक्त (DDC) श्री सूर्य प्रताप सिंह ने कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्मृति भवन और महाविद्यालय परिसर का दौरा किया, जहाँ जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की प्रगति की समीक्षा की गई। DDC ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए ताकि सभी सुविधाएँ समय पर तैयार हों।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि जयंती समारोह में बड़ी संख्या में अनुयायी और गणमान्य व्यक्तियों के आने की संभावना है, इसलिए परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, सुरक्षा व्यवस्था और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को लंबित कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारी जैसे श्री आशुतोष आनंद (निदेशक डीआरडीए), श्री रजनीश कुमार राय (जिला जन संपर्क पदाधिकारी), श्री रवि कुमार गुप्ता (कार्यपालक अभियंता) और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती 2026 को एक संगठित, भव्य और सुव्यवस्थित समारोह के रूप में आयोजित किया जाए, ताकि हर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो और आने वाले अनुयायी एवं मेहमान सम्मानपूर्वक शामिल हो सकें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *