:
Breaking News

एसपी की सख्त कार्रवाई—ताजपुर थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

वायरल वीडियो मामले में लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक ने दिखाई कड़ी संवेदनशीलता

समस्तीपुर, 06 जनवरी 2026 : ताजपुर थाना कांड संख्या-247/25 से जुड़े एक गंभीर वायरल वीडियो के मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़ी और सख्त कार्रवाई की गई है। जाँच के दौरान प्रथमदृष्टया लापरवाही एवं अमानवीय व्यवहार के आरोप सही पाए जाने पर ताजपुर थानाध्यक्ष, कांड के अनुसंधानकर्ता तथा एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मामला ताजपुर स्थित एक सोना दुकान में हुई चोरी से जुड़ा है। आरोप है कि चोरी की घटना के बाद दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ दुकानदार द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। पीड़ित युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसे थाने ले जाने के बाद पुलिस कर्मी के द्वारा मारपीट किया गया यहां तक की पैखाना के रास्ते के बगल में सिरिंज से पेट्रोल डालकर प्रताड़ित किया गया। प्रीत ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे साथ गाली गलौज मारपीट जैसी अमानवीय हरकत की गई। इसी पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।वीडियो सामने आते ही पुलिस अधीक्षक ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया और तत्काल जाँच के आदेश दिए। जाँच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि थाना स्तर पर मानवीय संवेदनशीलता और कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। इसके बाद एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है—चाहे वह आम व्यक्ति हो या पुलिसकर्मी। आम नागरिकों के साथ न्यायपूर्ण और मानवीय व्यवहार पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की आम लोगों में सराहना हो रही है। माना जा रहा है कि इस कदम से पुलिस–पब्लिक संबंधों में भरोसा मजबूत होगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *