:
Breaking News

“सबका सम्मान–जीवन आसान” के तहत समस्तीपुर एसपी कार्यालय में हर सप्ताह लगेगा जनता दरबार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर : बिहार सरकार के सात निश्चय–03 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (ईज़ ऑफ लिविंग)” कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में समस्तीपुर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत अब प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, समस्तीपुर में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।
जनता दरबार का समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जहाँ आम नागरिक सीधे पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें रख सकेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस से जुड़ी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से समाधान करना है।
समस्तीपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि विधि-व्यवस्था, अनुसंधान, थानों से संबंधित कार्य, आवेदन लंबित रहने अथवा पुलिस व्यवहार से जुड़ी किसी भी समस्या के निराकरण हेतु निर्धारित कार्यदिवसों में जनता दरबार में उपस्थित होकर अपनी बात रखें। प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से जनता और पुलिस के बीच संवाद मजबूत होगा, भरोसा बढ़ेगा तथा “ईज़ ऑफ लिविंग” की अवधारणा धरातल पर साकार हो सकेगी। यह पहल आम लोगों को सम्मानजनक और सुगम पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक ठोस कदम है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *