Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
आग बुझाने में नहीं होगी देरी, पटना में 1.23 करोड़ से लगेंगे फायर हाइड्रेट
- Reporter 12
- 15 Jan, 2026
पटना : राजधानी को आग की घटनाओं से सुरक्षित बनाने के लिए पटना नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल की है। सशक्त स्थायी समिति की बैठक में शहर के विभिन्न इलाकों में 11 फायर हाइड्रेट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसे आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से लागू किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार एक फायर हाइड्रेट की स्थापना पर लगभग 11.23 लाख रुपये खर्च होंगे और पूरी योजना पर करीब 1.23 करोड़ रुपये की लागत आएगी। फायर हाइड्रेट सीधे मुख्य जलापूर्ति लाइन से जुड़े होंगे, जिससे आग लगने की स्थिति में दमकल वाहनों को तुरंत पर्याप्त पानी मिल सकेगा और राहत कार्य में तेजी आएगी। योजना के तहत सबसे अधिक छह फायर हाइड्रेट कंकड़बाग अंचल में लगाए जाएंगे, जिनमें वार्ड 29, वार्ड 35 में विकलांग अस्पताल के पास स्लम क्षेत्र, वार्ड 34 में टेम्पो स्टैंड व पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आसपास, वार्ड 44 में मलाही पकड़ी चौक के पास पार्क क्षेत्र तथा वार्ड 46 में बहादुरपुर सेक्टर-7 शामिल हैं। बांकीपुर अंचल में तीन स्थान—सैदपुर हॉस्टल के सामने स्लम बस्ती, लोहानीपुर आंबेडकर कॉलोनी और काजीपुर रोड नंबर-2 के पास—चिन्हित किए गए हैं, जबकि नूतन राजधानी अंचल में नेहरू नगर टैक्स भवन रोड और अदालतगंज-अमरनाथ रोड के बीच सीपीआई क्वार्टर के पास फायर हाइड्रेट लगाए जाएंगे। इसके अलावा जक्कनपुर थाना रोड पर आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और चाणक्य नेशनल यूनिवर्सिटी के बीच भी एक हाइड्रेट स्थापित होगा। नगर निगम का मानना है कि इस व्यवस्था से घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आग बुझाने में होने वाली देरी खत्म होगी और जान-माल की क्षति को काफी हद तक रोका जा सकेगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







