:
Breaking News

लखीसराय में रोड सेफ्टी जागरूकता को लेकर निकाली गई बाइक रैली

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय जिलाधिकारी लखीसराय के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य लक्ष्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
बाइक रैली को लखीसराय कलेक्ट्रेट परिसर से माननीय जिलाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) एवं मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बाइक सवारों ने हाथों में सड़क सुरक्षा से जुड़े बैनर और पोस्टर लेकर पूरे शहर का भ्रमण किया और आम लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी है। अगर लोग जागरूक होकर नियमों का पालन करें तो बड़ी संख्या में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें और नशे की हालत में ड्राइविंग से पूरी तरह बचें।
रैली में परिवहन विभाग के कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर रुक-रुक कर लोगों को पंपलेट भी बांटे गए और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
जिला प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और स्कूल-कॉलेजों में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाया जा सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *