:
Breaking News

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: महिला और तीन बच्चों के शव बरामद, हत्या की आशंका

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मुजफ्फरपुर जिले से बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा इलाके में एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सभी 10 जनवरी से लापता बताए जा रहे थे। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
मृतकों में एक महिला, उसकी एक बेटी और दो बेटे शामिल हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।
मृत महिला के पति ने बताया कि घटना के दिन वह काम पर गए हुए थे। शाम को लौटे तो पता चला कि पत्नी बच्चों के साथ बाजार निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। 12 जनवरी को थाने में लिखित शिकायत दी गई। इसी बीच एक अज्ञात नंबर से कॉल आने और धमकी मिलने की भी बात सामने आई है।
पति का आरोप है कि उनकी पत्नी को शादी की नीयत से पहले अगवा किया गया और बाद में सभी की हत्या कर दी गई। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और इलाके के लोग भी स्तब्ध हैं।
मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे आपसी विवाद या प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला मानकर भी छानबीन की जा रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से त्वरित न्याय की मांग की जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *