:
Breaking News

हलसी प्रखंड मुख्यालय में समीक्षा बैठक, एसडीओ ने सुनी जनप्रतिनिधियों की समस्याएँ

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हलसी (लखीसराय), 15 जनवरी 2025:
प्रखंड मुख्यालय हलसी में आज अनुमंडल पदाधिकारी लखीसराय श्री प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में सभी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा शॉल भेंट कर अनुमंडल पदाधिकारी का स्वागत किया गया।
बैठक में प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही क्षेत्र की सभी पंचायतों के मुखिया भी बैठक में शामिल हुए। एसडीओ ने बारी-बारी से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और जमीनी स्तर पर आ रही दिक्कतों की जानकारी ली।
जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। सबसे अधिक शिकायतें लघु स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति को लेकर सामने आईं। कई पंचायतों में नल-जल योजना के सुचारू संचालन में आ रही बाधाओं की ओर ध्यान दिलाया गया। इसके अतिरिक्त सरकारी भवनों और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई।
अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए और कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा जनहित के मामलों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
बैठक में विकास योजनाओं को गति देने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटाने को लेकर ठोस कार्ययोजना बनाने पर सहमति बनी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *