:
Breaking News

रील के चक्कर में जान से खिलवाड़ न करें—बिहार पुलिस की सख्त चेतावनी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: सोशल मीडिया पर रील बनाने की होड़ युवाओं की जान पर भारी पड़ रही है। बिहार पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक वीडियो साझा कर खतरनाक बाइक स्टंट करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। वीडियो में कई युवक तेज रफ्तार बाइक पर हाथ छोड़कर, खड़े होकर और खतरनाक करतब करते नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे पुलिस की गाड़ी भी दिख रही है।
पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है—
“रील बनाने के लिए बाइक से स्टंट कर अपनी एवं दूसरों की जान जोखिम में न डालें। ऐसा करना दंडनीय अपराध है।”
पुलिस के अनुसार सड़क पर इस तरह का स्टंट न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गंभीर हादसों की बड़ी वजह भी बनता है। ऐसे मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत भारी जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए बिहार पुलिस अब सख्ती के मूड में है। ट्रैफिक चौक-चौराहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर भी युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को समझाएं कि कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए जिंदगी दांव पर लगाना समझदारी नहीं है। सुरक्षित ड्राइविंग ही असली हीरोइज्म है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *