:
Breaking News

सिवान में मुठभेड़ के दौरान दो बहनें गोली लगने से घायल, इलाके में तनाव

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सिवान।जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच हुई गोलीबारी के दौरान दो युवतियां जख्मी हो गईं। घटना कोड़ी प्रकार गांव के पास की है, जहां फायरिंग के बीच दोनों बहनों के पैर में गोली लग गई। घायल युवतियों को तुरंत सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल बहनों की पहचान

घायल लड़कियों की पहचान स्थानीय निवासी वकील कोहार की पुत्री नीतू कुमारी और अंजू कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि यह गोली पुलिस की ओर से चली, जबकि पुलिस का कहना है कि फायरिंग चोरों ने की थी। इस विरोधाभासी दावे के कारण इलाके में असमंजस और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

चोरी की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व इसी स्थान पर एक सड़क हादसे के बाद ट्रक को जब्त किया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उस जब्त ट्रक से लगातार सामान की चोरी हो रही थी। इसी की सूचना मिलने पर डायल–112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचते ही संदिग्ध चोरों से टकराव की स्थिति बन गई और अचानक गोलियां चलने लगीं। इसी फायरिंग की चपेट में आकर दोनों बहनें घायल हो गईं।

गोली किसकी, बना बड़ा सवाल

घटना के बाद पूरे इलाके में यह चर्चा तेज है कि गोली पुलिस की ओर से चली या फिर चोरी में शामिल लोगों ने फायरिंग की। इस सवाल का फिलहाल स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका है। ग्रामीणों में नाराजगी है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
एसपी ने शुरू कराई जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिवान के पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। भगवानपुर हाट थाना प्रभारी के अनुसार, “चोरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, उसी दौरान दो युवतियां गोली लगने से घायल हुईं। बरामद गोली किसकी है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।”
पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन की जा रही है। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *