:
Breaking News

दरभंगा में नगर पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा, 16 जनवरी 2026।
आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न थानों से जुड़े फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं।
जनसुनवाई के दौरान कुल 11 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। इनमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर (2) से 01, सदर थाना से 01, लहेरियासराय थाना से 01, सिमरी थाना से 01, विश्वविद्यालय थाना से 02, कमतौल थाना से 01, सिंहवाड़ा थाना से 02, अनुसूचित जाति/जनजाति थाना से 01 तथा बेंता थाना से 01 आवेदन प्राप्त हुए।
नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया। जिन शिकायतों में विस्तृत जांच अथवा विधिसम्मत कार्रवाई की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित थानाध्यक्षों को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा लोगों को त्वरित न्याय दिलाना है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए और आवेदकों को कार्रवाई की अद्यतन जानकारी दी जाए।
इस पहल से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और उन्हें अपनी बात सीधे वरीय अधिकारियों तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम मिल रहा है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *