:
Breaking News

मिथिला क्षेत्र के DIG मनोज तिवारी ने पदभार ग्रहण के बाद पहली बार किया समस्तीपुर का दौरा, एसपी कार्यालय में की अहम बैठक

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर, संवाददाता।
मिथिला क्षेत्र के नवपदस्थापित पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) श्री मनोज तिवारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दौरा किया। उनके आगमन को लेकर पुलिस महकमे में खासा उत्साह देखा गया। एसपी कार्यालय पहुंचने पर जिला पुलिस के वरीय अधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
डीआईजी मनोज तिवारी ने समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों की स्थिति, शराबबंदी के क्रियान्वयन, यातायात व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
डीआईजी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने थानों में फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने और गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि विवाद, साइबर अपराध और संगठित अपराध पर विशेष निगरानी रखने की बात कही।
उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। अपराध पर नियंत्रण तभी संभव है जब पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल हो। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में कानून से समझौता न किया जाए।
बैठक के दौरान एसपी समस्तीपुर ने जिले में चल रहे अभियानों और उपलब्धियों की जानकारी डीआईजी को दी। इस अवसर पर जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष एवं पुलिस लाइन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
डीआईजी के इस पहले दौरे को समस्तीपुर पुलिसिंग के लिए नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। पुलिस महकमे को उम्मीद है कि उनके अनुभव और नेतृत्व में जिले की कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *