:
Breaking News

लहेरियासराय थाने में नगर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, लोगों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा लहेरियासराय थाना परिसर में विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी-अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे. पुलिस अधीक्षक ने एक-एक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में त्वरित व वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, आपसी झगड़े, मारपीट, धोखाधड़ी, घरेलू विवाद और पुलिस कार्रवाई में देरी से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए. नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदनों का स्वयं अवलोकन किया और मौके पर मौजूद लहेरियासराय थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का समय पर समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है.
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुलिस अधीक्षक के इस पहल की सराहना की. कई फरियादियों ने बताया कि थाने में सीधे वरीय अधिकारी के सामने अपनी बात रखने का अवसर मिलने से उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है. पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि इस तरह की जनसुनवाई आगे भी नियमित रूप से आयोजित की जाएगी ताकि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके.
उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों की जांच समय सीमा के भीतर पूरी की जाए और कार्रवाई की रिपोर्ट वरीय कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए. साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी पीड़ित को बेवजह परेशान न किया जाए और शिकायतों के निपटारे में पूरी पारदर्शिता बरती जाए.
नगर पुलिस अधीक्षक की इस पहल से स्थानीय लोगों में सकारात्मक संदेश गया है. आम नागरिकों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत होगी और जनता का विश्वास और बढ़ेगा.

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *