Breaking News
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
रोसड़ा की ज्वलंत समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले रोसड़ा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लखोटिया
- Repoter 11
- 14 Jun, 2025
मोहम्मद आलम
रोसड़ा/समस्तीपुर:समस्तीपुर जिले के रोसड़ा विधानसभा की ज्वलंत समस्या को लेकर रोसड़ा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लखोटिया,कोषा अध्यक्ष विनोद देव,संगठन सचिव अजय कुमार ने अपने विधानसभा की ज्वलंत समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा से भेट कि। इस संदर्भ में रोसड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लखोटिया ने बताया कि जदयु ) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय झा जी से मिल कर हमने मुख्य रुप से सिंघिया/रहुआ पुल से महथी पुल तक बुढी गंडक नदी के पूर्वी तटबंध रोसङा के तरफ वाले बांध पर पक्की सङक बनाकर उसको प्रस्तावित माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार की समस्तीपुर यात्रा के दौरान घोषित बायपास में मिलाने का प्रस्ताव दिया।इसके साथ ही रोसड़ा शहर की अनेको ज्वलंत मुद्दों पर विचार विमर्श किया।इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए जल्द ठोस निर्णय लेने का आश्वासन देते हुए समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी एवं विभाग से संबंधित पदाधिकारी को दूरभाष से बात कर जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने का निर्देश दए।गौरतलब है कि,एक बार फिर रोसड़ा विधानसभा रण के लिए तैयार है।मौजूदा वक्त में बिहार में एनडीए सत्ता में है और सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।वहीं इस बार एक सवाल जो सबके ज़ेहन में बार-बार घूम रहा होगा कि रोसड़ा विधानसभा में इस बार चुनावी मुद्दा क्या होगा। यानी कि इस बार एनडीए और इंडिया गठबंधन को वोट देने से पहले रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सोच में अब तक रोसड़ा वासियों को जनप्रतिनिधियों के द्वारा किए गए छल का मुद्दा सामने रहेगा।बताते चलें कि, रोसड़ा में कई अहम मुद्दे हैं जिन पर चुनावों में बात हो सकती है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







