:
Breaking News

जयपुर ऑडी कांड का फरार आरोपी 10 दिन बाद गिरफ्तार, जंगल में छिपकर काटी रातें

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

जयपुर।राजधानी में 9 जनवरी की रात हुए दिल दहला देने वाले ऑडी हादसे के मुख्य आरोपी दिनेश रणवा को आखिरकार पुलिस ने दस दिन की मशक्कत के बाद धर दबोचा। हाई स्पीड लग्जरी कार से 16 लोगों को कुचलने के बाद फरार हुआ आरोपी कई राज्यों में ठिकाने बदलता रहा और पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हादसे के तुरंत बाद दिनेश कार मौके पर ही छोड़कर पैदल भाग निकला था। वह कई घंटों तक सुनसान रास्तों से चलता रहा और पास के जंगल में जाकर छिप गया। वहां उसने जानवर चराने वालों से खाना मांगकर गुजारा किया। अगले दिन एक ट्रक चालक से लिफ्ट लेकर वह हरियाणा के करनाल पहुंचा और फिर वहां से हरिद्वार निकल गया।
बताया जा रहा है कि पैसे खत्म होने के बाद आरोपी दोबारा जयपुर लौटा, जहां पुलिस पहले से उसकी तलाश में जाल बिछाए बैठी थी। रिंग रोड इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
यह हादसा मानसरोवर क्षेत्र की पत्रकार कॉलोनी में हुआ था, जब तेज रफ्तार ऑडी ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया था। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया था।
अब तक इस मामले में यह आठवीं गिरफ्तारी है। कार में सवार चार में से तीन लोग पहले ही पकड़े जा चुके हैं, जबकि फरारी के दौरान दिनेश की मदद करने वाले पांच अन्य आरोपियों को भी पुलिस जेल भेज चुकी है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी से कई अहम जानकारियां मिली हैं। यह भी साफ हो गया है कि हादसे के वक्त कार वही चला रहा था और गाड़ी भी उसी के नाम पर थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विस्तृत चार्जशीट तैयार कर रही है, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *