Breaking News
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
मोतिहारी में दिनदहाड़े गोलीकांड से दहशत, पूर्व विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, SIT गठित
- Reporter 12
- 19 Jan, 2026
मोतिहारी जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला लखौरा थाना क्षेत्र का है, जहां पूर्व विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक को सरेआम गोली मार दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान सुमन उर्फ विक्की के रूप में हुई है। घटना गोला पकड़िया स्कूल के समीप उस वक्त हुई जब युवक अपने काम से कहीं जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि सुमन उर्फ विक्की को एक दिन पूर्व घोड़ासहन थाना पुलिस ने किसी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। सोमवार की सुबह जब वह बाहर निकला तो पहले से ताक में बैठे अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि युवक की गतिविधियों पर नजर रखकर योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही लखौरा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घायल युवक का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ मुफस्सिल, महुअवा, लखौरा सहित अन्य थानों में लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह घटना आपसी रंजिश या पुराने विवाद का नतीजा प्रतीत हो रही है, लेकिन सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ जितेश पांडे के नेतृत्व में विशेष जांच दल SIT का गठन किया गया है। टीम को अपराधियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से आसपास के गांवों में भय का माहौल है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हाल के दिनों में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, जिस पर सख्त लगाम लगाने की जरूरत है। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अब देखना होगा कि SIT की जांच किस दिशा में जाती है और अपराधी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







