:
Breaking News

कल्याणपुर के फूलहारा में कार चालक से मारपीट व तोड़फोड़ मामला: प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड के फूलहारा गांव में रविवार रात घटित घटना को लेकर दो पक्षों से जानकारी सामने आई है। भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने इसे संदिग्ध मॉब लिंचिंग की कोशिश बताया, जबकि एसडीपीओ-2 द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसे कार चालक के साथ मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ की घटना बताया गया है। दोनों बयानों के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के अनुसार रविवार रात्रि कुछ लोगों ने एक युवक को संदिग्ध बताकर पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से निकालकर अपने संरक्षण में लिया। प्रारंभिक जानकारी में पीड़ित की पहचान फूलवरिया जटमलपुर निवासी मो० दाऊद के रूप में बताई गई थी।
एसडीपीओ-2 कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि 19.01.2026 को ग्राम फुलहारा में एक कार चालक के साथ कुछ ग्रामीणों द्वारा मारपीट तथा कार का शीशा तोड़ने की घटना हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का सत्यापन किया। जांच के क्रम में कार चालक की पहचान मो० दाउ, पिता–मो० मुनीर, सा० फुलवरिया, थाना–विशनपुर, जिला–दरभंगा के रूप में की गई।
पुलिस के अनुसार इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विधि-सम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। घटना में शामिल लोगों की पहचान और पूरे प्रकरण के तथ्यों की गहन पड़ताल की जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *