Breaking News
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
अरविंद प्रताप सिंह बने समस्तीपुर जिले के पुलिस कप्तान,छह जिलों के बदले गए एसपी
- Repoter 11
- 14 Jun, 2025
मोहम्मद आलम
बढ़ते अपराध के बीच बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।बिहार सरकार ने शनिवार को 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। समस्तीपुर के एसपी अशोक मिश्रा सहित छह जिलों के एसपी बदले गये हैं। पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के शर्मा को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है। पटना के तीनों सिटी एसपी भी बदले गये हैं। पटना पूर्वी के सिटी एसपी के रामदास को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर का सहायक निदेशक सह एसपी, मध्य सिटी एसपी स्वीटी सहरावत को पूर्णिया का एसपी और पश्चिमी एसपी सरथ आर एस को सुपौल का एसपी बनाया गया है।पटना के एसएसपी अवकाश कुमार को बीएमपी-1 के समादेष्टा बनाया गया है। बताया जा रहा है कि राजधानी पटना में बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते अवकाश कुमार का तबादला किया गया है। वे 6 महीने का कार्यकाल भी पूरा नहीं कर सके हैं। बीते कुछ दिनों में एक के बाद कई हत्याएं और लूट की घटनाएं हुईं थी।इसके अलावा विनीत कुमार को जहानाबाद का एसपी, अरविंद प्रताप सिंह को समस्तीपुर का पुलिस कप्तान बनाया गया है।पटना के सीआईडी के एसपी चंद्रशेखर प्रसाद को पटना का एसपी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है। समस्तीपुर के एसपी अशोक कुमार मिश्रा को विशेष शाखा का एसपी, सुपौल के एसपी शैशव यादव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण), पटना नियुक्त किया गया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







