:
Breaking News

एक्शन मोड में लालू–राबड़ी, निजी आवास के निरीक्षण से तेज हुई सियासी अटकलें

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना | 21 जनवरी 2026
बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इन दिनों पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। बुधवार सुबह दोनों एक साथ 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास से निकलकर अपने निर्माणाधीन निजी आवास का निरीक्षण करने पहुंचे। यह पहला अवसर है जब राबड़ी देवी, लालू यादव के साथ निजी आवास के निरीक्षण में शामिल हुईं, जिससे सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
माना जा रहा है कि आने वाले समय में लालू परिवार राबड़ी आवास को खाली कर सकता है। इसी कारण लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ समय से महुआबाग और कोटिल्य नगर में बन रहे अपने निजी आवास के कार्यों पर लगातार नजर रख रहे हैं। बुधवार को राबड़ी देवी का भी निरीक्षण में शामिल होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि आवास परिवर्तन को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
राजद से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह सक्रियता केवल आवास तक सीमित नहीं है। पार्टी के भीतर भी बड़े फैसलों की तैयारी चल रही है। 25 जनवरी को पटना के होटल मौर्य में प्रस्तावित अहम बैठक को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इस बैठक में संगठनात्मक ढांचे और नेतृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन होने की संभावना है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिस तरह भाजपा और जदयू में संगठनात्मक बदलाव हुए हैं, उसी तर्ज पर राजद में भी नए प्रयोग हो सकते हैं। कार्यकारी अध्यक्ष जैसे पद को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में लालू–राबड़ी की यह सक्रियता आने वाले दिनों में राजद की रणनीति और दिशा को स्पष्ट कर सकती है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *