:
Breaking News

गया की चार नाबालिग छात्राएं दिल्ली से बरामद, एसआईटी जांच में सामने आई पूरी कहानी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

गया | 21 जनवरी 2026
गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब अनुग्रह कन्या उच्चतर विद्यालय की चार नाबालिग छात्राएं 16 जनवरी को अचानक लापता हो गईं। छात्राओं के घर नहीं लौटने पर परिजन पहले खुद तलाश में जुटे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर डेल्हा थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सुशील कुमार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए चारों छात्राओं की खोज और सुरक्षित बरामदगी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।
एसआईटी के साथ-साथ टेक्निकल टीम को भी जांच में लगाया गया। मोबाइल और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर सबसे पहले यह सूचना मिली कि चारों छात्राएं बक्सर की ओर गई हैं। पुलिस टीम जब बक्सर पहुंची और वहां छानबीन की तो पता चला कि छात्राएं वहां से आगे निकल चुकी हैं और दिल्ली पहुंच चुकी हैं। चूंकि मामला नाबालिग छात्राओं से जुड़ा था, इसलिए पुलिस ने बिना देरी किए फ्लाइट से एसआईटी की एक टीम दिल्ली रवाना की।
दिल्ली में लगातार तलाश के बाद पुलिस को सफलता मिली और चारों छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए, वे चौंकाने वाले थे। पुलिस के अनुसार चारों छात्राएं एक ही कक्षा में पढ़ती थीं और आपस में गहरी दोस्ती थी। यह दोस्ती इतनी प्रगाढ़ हो चुकी थी कि वे एक-दूसरे के बिना रहने की कल्पना भी नहीं कर पा रही थीं। इसी भावनात्मक जुड़ाव के कारण चारों ने मिलकर घर छोड़ने और दिल्ली में साथ रहने का निर्णय लिया। पहचान छिपाने और किसी को शक न हो, इसके लिए दो छात्राओं ने लड़कों जैसा वेश भी धारण कर लिया था।
मंगलवार को टाउन डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली से बरामद सभी छात्राएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें गया लाया गया है। अब कानून के प्रावधानों के तहत सभी छात्राओं के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है, क्योंकि इसमें नाबालिगों का भविष्य जुड़ा है। इसलिए जांच पूरी सावधानी और मानवीय दृष्टिकोण के साथ की जा रही है। वहीं, परिजनों ने बेटियों के सुरक्षित मिलने पर राहत की सांस ली है और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *