:
Breaking News

वैशाली में शराब छापेमारी के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव, SI को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

वैशाली | राघोपुर:वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत जुरावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पश्चिमी वार्ड में शराब की सूचना पर गई पुलिस टीम को उस समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब छापेमारी के दौरान हालात अचानक बेकाबू हो गए। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुरावनपुर थाना की पुलिस एसआई धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में देशी शराब की गुप्त सूचना पर पहाड़पुर पश्चिमी वार्ड स्थित नवल राय के घर पहुंची थी। पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन शुरुआती जांच में वहां से किसी प्रकार की शराब बरामद नहीं हुई। इसके बावजूद पुलिस ने मौके पर मौजूद दो युवकों—सोनू कुमार और बिजली राय—को पूछताछ के लिए अपने वाहन में बैठा लिया।
युवकों को वाहन में बैठाए जाने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जब घर से कोई शराब नहीं मिली, तब भी पुलिस ने जबरदस्ती युवकों को उठाया, गाली-गलौज की और हथियार दिखाकर डराया। इसी बात को लेकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।
कुछ ही देर में हालात तनावपूर्ण हो गए। करीब 30 से 35 लोगों की भीड़ ने पुलिस वाहन के सामने ठेला लगा दिया और रास्ता जाम कर दिया। इसके बाद भीड़ ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इस हमले में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ बीएसएपी के जवानों के घायल होने की सूचना है।
स्थिति बिगड़ती देख एसआई धीरेंद्र कुमार ने अपनी कमर से पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग की, ताकि भीड़ को पीछे हटाया जा सके। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एसआई को फायरिंग करते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
वहीं, पुलिस का पक्ष इससे अलग है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस स्थान पर छापेमारी की जा रही थी, वहां एक डब्बे में देशी शराब रखी हुई थी और एक युवक शराब का सेवन कर रहा था। पूछताछ के दौरान युवक ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि शराब उसी की है और उसने उसे छिपाकर रखा था। इसी आधार पर उसे हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने पुलिस को धक्का देकर मौके से भागने की कोशिश की, जिसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों—महिलाओं और पुरुषों—ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हालात को काबू में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और बाद में स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।
इस मामले को लेकर जुरावनपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने 15 से 20 अज्ञात पुरुषों और 3 से 4 अज्ञात महिलाओं को आरोपी बनाया है। इसके अलावा गिरफ्तार और फरार मिलाकर कुल 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में 8 लोगों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और एहतियातन पुलिस गश्त बढ़ा दी गई 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *